भारत का 'ऑपरेशन अजय' जारी, इजरायल से 235 भारतीयों दिल्ली पहुंचेटैग:#CentralGovernment, #OperationAjay, #Israel, #IlanUniversity, #केंद्रसरकार, #ऑपरेशनअजय, #इजराइल, #इलानयूनिवर्सिटी इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था.नई दिल्ली : केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी की। हमास के इजरायल पर हमले के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों के बीच इस महीने की सात तारीख से लड़ाई जारी है।भारत ने इजरायल में फंसे अपने लोगों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था। शुक्रवार रात 11ः02 बजे इजरायल की राजधानी तेल अवीव से भारतीयों के दूसरे दल को लेकर विमान ने उड़ान भरी। 235 लोगों के इस दल में दो शिशु भी हैं। यह विमान आज सुबह नई दिल्ली पहुंचा।इजरायल के सफेड स्थित इलान यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे भारतीय छात्र सूर्यकांत तिवारी का कहना है कि इजरायल में खौफ का माहौल है। स्थिति बेहद खराब है। वह वतन आकर खुश हैं। इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ट्रंप के आगे 'सरेंडर' मोदी जी! UPI टैक्स वापस लें: राहुल गांधी का सीधा हमला.. डिजिटल पेमेंट पर लगने वाले संभावित शुल्कों को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। राहुल ......
राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......
अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......