ईडी के बुलावे वाले नोटिस को केजरीवाल ने बताया गैरकानूनी, नहीं पहुंचे ऑफिस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज (गुरुवार) को पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी जवाब दिया है। केजरीवाल ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उसके समन को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि ईडी ने केजरीवाल को तलब करने से पहले काफी सबूत जुटाए हैं। इसी मामले में जांच एजेंसी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां छापेमारी की है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

ईडी के बुलावे वाले नोटिस को केजरीवाल ने बताया गैरकानूनी, नहीं पहुंचे ऑफिस

राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......

ईडी के बुलावे वाले नोटिस को केजरीवाल ने बताया गैरकानूनी, नहीं पहुंचे ऑफिस

अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..

हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......