सुबह-सुबह आप के कई बड़े नेताओं के घर पर ED ने की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय


नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी करवाई की है. जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापा मारा है. खुद आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि उनके नेताओं के घर पर सुबह से ही ईडी की रेड जारी है.

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर भी छापेमारी की है. बता दें कि आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ईडी का यह एक्शन दिखा है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने 10 बजे बड़ा खुलासा करने का दावा किया है.

सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम 10 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के घर पर भी छापेमारी जारी है. साथ ही जल बोर्ड के पूर्व मेंबर रहे शलभ कुमार के घर पर भी तलाशी अभियान जारी है. बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उससे जुड़े नेताओं के घर पर ईडी का एक्शन जारी है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सुबह-सुबह आप के कई बड़े नेताओं के घर पर ED ने की छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......

सुबह-सुबह आप के कई बड़े नेताओं के घर पर ED ने की छापेमारी

अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..

हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......