पंजाब में रैली को संबोधित करते समय अरविंद केजरीवालने कही ये बड़ी बात
फाइल फोटो


पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी विपक्षी गठबंधन को झटका लग सकता है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि है कि आप राजधानी की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। इससे लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के मूड में नहीं है।

पंजाब के खन्ना में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सात की सात लोकसभा सीटें देने की ठान ली है। पंजाब की भी 13 की 13 सीटें देकर भगवंत मान के हाथ मजबूत कर दो। फिर केंद्र सरकार और राज्यपाल की हिम्मत नहीं होगी कि वो पंजाब का पैसा और कोई काम रोकें।

अभी तक तस्वीर साफ नहीं गठबंधन

आम आदमी पार्टी अगर दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ती है तो INDI गठबंधन को झटका लग सकता है। क्योंकि यहां कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक किसी पार्टी की ओर से अलग चुनाव लड़ने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन दोनों पार्टियां सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, दोनों कांग्रेस और आप सीट शेयरिंग को यह भी कहती आ रही हैं कि गठबंधन को लेकर सकारात्मक चर्चा जारी है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आप

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन की 'डोरस्टेप डिलीवरी' के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए AAP की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस महीने के अंत तक हम पंजाब से अपने सभी 13 और चंडीगढ़ से एक उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। हमें विश्वास है कि यह 14-0 होगा।

अधिक देश की खबरें

पंजाब में रैली को संबोधित करते समय अरविंद केजरीवालने कही ये बड़ी बात

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे ..

उप-राज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ......