प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना कही ये बड़ी बात
प्रियंका गांधी


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में कभी भी किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी।

भाजपा को मिला 38 कॉरपोरेट समूहों से 2,004 करोड़ चंदा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट कर बीजेपी को निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया। इसके बदले में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले। 41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

उन्होंने आगे कहा कि 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे।

SBI ने उपलब्ध कराई चुनावी बॉन्ड की जानकारी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय स्टेट बैंक ने चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड की जानकारी उपलब्ध करा दी है। चुनावी बॉन्ड की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

अधिक देश की खबरें

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना कही ये बड़ी बात

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना कही ये बड़ी बात

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......