जम्मू : डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
सांकेतिक तस्वीर


जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों से साथ जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने बताया कि जिले के गनदोह इलाके के बजाद गांव में सुबह 9.50 बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई. एक अधिकारी ने कहा, “गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने एक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया.”

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बलों के जवान छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो उन्होंने उन पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा, “जारी ऑपरेशन में कुल तीन आतंकवादी मारे गए हैं.” मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को बुधवार सुबह तलाशी अभियान शुरू करने पर तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और कई घंटों तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सभी दहशतगर्दों को ढेर कर दिया.

डोडा जिले में 11 और 12 जून को दो आतंकवादी हमले हुए थे. सुरक्षा बलों ने जम्मू डिविजन के डोडा, रियासी, पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ जिलों में कथित तौर पर सक्रिय करीब 70 विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक रणनीति तैयार की है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कथित तौर पर आतंकवादियों को भोजन और आश्रय मुहैया कराने वाले तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है.



अधिक देश की खबरें

जम्मू : डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

जम्मू : डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......