केशव मौर्य-भूपेंद्र चौधरी की नड्डा से मुलाकात, उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
फाइल फोटो


लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खुलकर शुरू हुई बयानबाजी और 2027 को लेकर शुरू हुई भविष्यवाणी से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की पूरी थाह लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात कर चुनाव बाद कार्यकर्ताओं की मनोदशा एवं जातियों में बंटे वोटरों को विकास के लिए प्रोत्साहित करने व आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। ध्यान रहे कि दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। लंबे अरसे बाद प्रदेश में ऐसा माहौल बना था जिसमें नेतृत्व बदलाव की चर्चा छिड़ गई थी।

उपचुनाव के नतीजों पर रहेगा गौर

दरअसल, कई नेताओं की ओर से ऐसे बयान दिए जाने लगे थे कि 2027 का चुनाव जीतना है तो बदलाव जरूरी होगा। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात भी नहीं सोची जा रही, लेकिन उपचुनाव के नतीजों को गौर से देखा जाएगा।

यूपी की 10 सीटों पर होना है उपचुनाव

10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें से पांच राजग के पास और पांच विपक्ष के पास हैं। भाजपा को विपक्ष के खाते से कम से कम तीन सीटें झटकने को कहा गया है। उसी अनुसार रणनीति बनाने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। दोनों से अन्य मुद्द्दों पर भी चर्चा हुई।

अधिक देश की खबरें

केशव मौर्य-भूपेंद्र चौधरी की नड्डा से मुलाकात, उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

केशव मौर्य-भूपेंद्र चौधरी की नड्डा से मुलाकात, उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......