जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव का हो सकता है ऐलान
फाइल फोटो


हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान हो सकता है। हरियाणा का 3 नवंबर और महाराष्ट्र की विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव  30 सितंबर से पहले कराने की योजना बनाई है, जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा है।

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र पर हो सकता एलान

चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया है, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र का दौरा नहीं किया है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है। हाल ही में आयोग की टीम ने घाटी का दौरा भी किया था। बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

हरियाणा में अभी किसके पास कितनी सीटें

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। अभी भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31, जेजेपी के पास 10, आईएनएलडी 1, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 और  निर्दलीय के पास 7 सीटें हैं।

अधिक देश की खबरें

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव का हो सकता है ऐलान

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव का हो सकता है ऐलान

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......