हरियाणा में अति आत्मविश्वास की वजह से मिली कांग्रेस को हार, नतीजों के बाद बोले-केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हैं. एक बार फिर यानी की लगातार तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. कांग्रेस को इस बार जीत की उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब इन नतीजों पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणामों का 'सबसे बड़ा सबक' यह है कि चुनावों में कभी 'अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए.


क्या बोले अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. केजरीवाल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है.

केजरीवाल ने आप के नगर निगम सदस्यों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, 'देखते हैं हरियाणा में परिणाम क्या आते हैं. इसका सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर चुनाव और हर सीट कठिन होती है.'

बता दें कि हरियाणा चुनाव में आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर तमाम कोशिशें हुई थीं. लेकिन गठबंधन हो नहीं सका था. इसके बाद आप ने राज्य में कुल 90 सीटों में से 89 पर अकेले चुनाव लड़ा था. आप के उम्मीदवार लगभग सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले पीछे चल रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने पहले कहा था कि राज्य में कोई सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बनेगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

हरियाणा में अति आत्मविश्वास की वजह से मिली कांग्रेस को हार, नतीजों के बाद बोले-केजरीवाल

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

हरियाणा में अति आत्मविश्वास की वजह से मिली कांग्रेस को हार, नतीजों के बाद बोले-केजरीवाल

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......