टैग:#भारतीय रिजर्व बैंक, #कस्टमर केयर, #नंबर, #आज सुबह, #करीब 10 बजे,
RBI को आया धमकीभरा कॉल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
फाइल फोटो


भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर आज सुबह करीब 10 बजे एक कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने बोला कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है। इस कॉल के बाद बैंक के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

कॉल पर आरबीआई को मिली धमकी

न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा मिली गई जानकारी के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि "वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है और पीछे का गेट बंद कर दो। इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है." इतना कहने के बाद कॉल कट हो गई।

कॉल कट हो जाने के बाद बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। आपको बता दें कि यह मामला माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अभी तक पुलिस को लग रहा है कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है।

पहले भी मिली है धमकी

आरबीआई के अलावा पहले भी कई कंपनियों को ऐसे धमकीभरे कॉल का सामना करना पड़ा है। 14 नवंबर को मुंबई के JSA लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और JSA ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को भी धमकी मिली थी। यह धमकी किसी फरजान अहमद द्वारा मेल पर मिला है। मेल में फर्म को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद फर्म के कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।

अधिक देश की खबरें

RBI को आया धमकीभरा कॉल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज..

महाराष्ट्र के पावरलूम नगरी भिवंडी में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बालाजी नगर क्षेत्र स्थित ......