मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया पानी
केजरीवाल पर फेंका गया पानी


नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान शख्स ने पानी फेंका है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की. इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है.

केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता. अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं. बीजेपी ने नांगलोई में उन पर हमला किया था, छतरपुर में उन पर हमला हुआ था. दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और केंद्र सरकार और गृहमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं. सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आज का हमलावर सीधे भाजपा से जुड़ा हुआ है. 

इस मामले में दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि आज दिनदहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे. पिछली बार 8 सीटें आईं थीं, इस बार दिल्लीवाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे.

इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल पर स्प्रिट फेंका गया. उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को बीच सड़क पर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि आरोपी के एक हाथ में माचिस और दूसरे हाथ में स्प्रिट था. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक देश की खबरें

मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया पानी

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया पानी

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......