एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, इलाज जारी
एकनाथ शिंदे (File Photo)


मुंबई : महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद उनके घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है. जानकारी के मुताबिक सतारा के दरे स्थित अपने निवास पर ठहरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार है. सतारा से डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. सतारा में उनका पैतृक आवास है, जहां वह रह रहे हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार से पीड़ित हैं. सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है. वह पिछले एक महीने से राज्य के चुनावी दौरे पर थे और पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठक करने के कारण उन्हें बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है. 

क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर आर एम पारते नेबताया कि , 'एकनाथ शिंदे को बुखार, सर्दी और थ्रोट इन्फेक्शन है. मैंने उनको सलाईन लगाया है. एक-दो दिन में ठीक हो जाएंगे. कल से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. अब ट्रीटमेन्ट शुरू किया है.'

एकनाथ शिंदे दिल्ली में अमित शाह संग महायुति की बैठक में शामिल होने के बाद सीधे सतारा स्थित अपने पैतृक आवास पर चले गए थे. उन्होंने मुंबई में महायुति की बैठक रद्द कर दी गई थी. इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर बने गतिरोध से नाराज हैं. हालांकि, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इन दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि पार्टी प्रमुख अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसलिए अपने गांव गए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)  

अधिक देश की खबरें

 एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, इलाज जारी

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

 एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम, इलाज जारी

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......