मणिपुर : CRPF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो साथियों की मौत, 8 घायल टैग:#Manipur, #CRPFjawan, #ServiceRifle, #मणिपुर, #सीआरपीएफजवान, #सर्विसराइफल, #जवानघायलघायल जवानों को अस्पताल में किया गया भर्ती इंफाल : मणिपुर के इंफाल में सीआरपीएफ जवान ने अपने दो साथियों की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली. घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप में बीती रात की है. इस घटना में आठ जवान घायल हुए हैं. घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में सीआरपीएफ कैंप जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान संजय कुमार, 120वीं बटालियन का हवलदार था. उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. उसने पहले एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर को निशाना बनाया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली.आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्तीइस हमले में कुल आठ जवान घायल है. सभी को इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, इस गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है. जांच पूरी होने के बाद चलेगा वजह का पता अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में क्या वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी कैंप में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र में तनाव को कम करने के उपायों पर भी विचार किया जा सकता है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......
वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......