बेंगलुरु : महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार
सांकेतिक तस्वीर


बेंगलुरु : बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. फिर चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


आरोपियों ने महिला को एक होटल में बुलाया फिर छत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला को वहां से भगा दिया. मामले में कोरमंगला पुलिस ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अजीत, विश्वास और शिबू के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अभी भी फरार है. आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. साथ ही मामले में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 7.30-8 बजे सूचना मिली. इस जघन्य कृत्य में चार आरोपी शामिल हैं. पीड़िता की मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं.

घटना शुक्रवार सुबह हुई. जांच के दौरान हमें और जानकारी मिलेगी. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह किसी दोस्त से मिलने गई थी. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और दिल्ली की है. फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

बेंगलुरु : महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

बेंगलुरु : महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

बेंगलुरु : महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, एक फरार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......