पटना के मसौढ़ी में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 7 की मौत
सांकेतिक तस्वीर


पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर हो गई. जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज लोगों को घरों में सुनाई दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात मसौढ़ी इलाके में नूरा पुल के पास हुई.


मसौढ़ी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) विजय कुमार ने  कहा कि "नूरा पुल के पास टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. टक्कर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. जिससे टेम्पो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एसएचओ ने बताया कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है. हालांकि अभी ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और एक्सीडेंट के वजहों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. इधर, सोमवार को यूपी के मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया. जहां मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे 18 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

पटना के मसौढ़ी में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 7 की मौत

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

पटना के मसौढ़ी में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 7 की मौत

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

पटना के मसौढ़ी में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 7 की मौत

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......