नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड में हिली धरती
यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 7.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए.


नई दिल्ली : नेपाल में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. नेपाल के साथ ही उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप शाम 7:52 बजे (स्थानीय समय) पर आया, जिसका केंद्र नेपाल में 20 किलोमीटर की गहराई में था.

जानकारी के मुताबिक यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 7.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए. पिथौरागढ़ में भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई. भूकंप का केंद्र नेपाल के टालेंगाउ के पास था. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था.

म्यांमार में भारी तबाही, 3,000 से ज्यादा की मौत
म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में जबर्दस्त भूकंप के झटके लगे थे. इसने काफी हाहाकार मचाया था. वहीं, गुरुवार को म्यांमार की सैन्य सरकार ने जानकारी दी कि देश में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 3,085 लोगों की मौत हो चुकी है. इस आपदा में 4,715 लोग घायल हुए, जबकि 341 लोग अब भी लापता हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक देश की खबरें

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड में हिली धरती

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड में हिली धरती

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड में हिली धरती

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......