कर्नाटक: बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की.


हासन : कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक बेकाबू ट्रक ने गणेश विसर्जन में भाग ले रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि ये घटना नेशनल हाईवे-373 पर तब हुई, जब ट्रक एक बाइक से बचने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आईं और उसे हिरासत में ले लिया गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान 3 घायलों ने दम तोड़ दिया. हासन एसपी मोहम्मद सुजीता ने बताया कि कुल मृतकों की संख्या 8 हो गई है.

गंभीर रूप से घायल 25 लोगों में से 18 को हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी 7 मरीजों का कई निजी अस्पतालों में इलाज जारी है.

सीएम सिद्धारमैया ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हासन में गणेश विसर्जन के दौरान एक ट्रक की टक्कर से कई लोगों की मौत और 20 से ज़्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

कर्नाटक: बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

कर्नाटक: बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

कर्नाटक: बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, 8 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......