पाकिस्तान : फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल
हादसा सुबह पंजाब के फैसलाबाद जिले में हुआ, जो लाहौर से लगभग 130 किमी दूर है.


नई दिल्ली : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं.

यह हादसा सुबह पंजाब के फैसलाबाद जिले में हुआ, जो लाहौर से लगभग 130 किमी दूर है. फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि मलिकपुर इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे आसपास की इमारतें भी ढह गईं.

समाचार एजेंसीके मुताबिक, उन्होंने कहा, 'अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 शव बरामद कर लिए हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.'

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
अनवर ने बताया कि आशंका है कि और लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं और पूरा जिला प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है.

एक बयान में पंजाब के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जाए.

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में हुए बॉयलर विस्फोट में जिंदगियों के नुकसान पर गहरा दुख जताया है. मरियम नवाज ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. 



अधिक देश की खबरें

पाकिस्तान : फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

पाकिस्तान : फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

पाकिस्तान : फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 15 लोगों की मौत, कई घायल

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......