सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
सोनिया गांधी (File Photo)


नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनकी ठीक नहीं थी और मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और जरूरी जांच की जा रही हैं।

सोनिया गांधी लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही
यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। वे  पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी कारण वे समय-समय पर दिल्ली और अन्य शहरों के अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए जाती रही हैं।

मंगलवार सुबह सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एहतियातन सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

कांग्रेस की ओर से बयान का इंतजार
सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की स्थिति नियंत्रण में है और डॉक्टर सभी जरूरी मेडिकल जांच कर रहे हैं। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......