ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरी कॉल,  पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गिरफ्तार
ताज होटल


मुंबई : मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर अलर्ट की स्थिति बन गई. इन दोनों होटलों को एक धमकी भरा कॉल मिला, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि यहां आतंकवादी हमला होने वाला है. इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों होटलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी.

सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती. इसके साथ ही दक्षिण मुंबई और तटीय इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलर को ट्रेस किया. जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को मुंबई के सायन इलाके से हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने इस तरह का धमकी भरा कॉल क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी.

मुंबई में हाई अलर्ट, ताज और ट्राइडेंट की सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है या यह सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश थी. बता दें, ताज होटल का नाम पहले भी एक बड़े आतंकी हमले से जुड़ चुका है. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने ताज होटल को निशाना बनाया था. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लंबी मुठभेड़ चली थी.

कॉल कर दी हमले की धमकी, पुलिस ने तुरंत बढ़ाई चौकसी
उस हमले में मुंबई में 166 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे. यही वजह है कि इस तरह की किसी भी धमकी को पुलिस बेहद गंभीरता से लेती है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरी कॉल,  पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गिरफ्तार

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरी कॉल,  पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गिरफ्तार

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

ताज और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरी कॉल,  पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गिरफ्तार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......