TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
सुष्मिता देव


नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को ममता बनर्जी की पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सुष्मिता देव लंबे समय से पार्टी का प्रमुख चेहरा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर TMC का प्रतिनिधित्व करती रही हैं।

इस्तीफे के तुरंत बाद सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में अंदरूनी असंतोष लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाई है। काकोली घोष दस्तीदार और सुखेंदु शेखर जैसे नेताओं के बाद अब सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी में बढ़ती नाराजगी का संकेत माना जा रहा है।

वहीं, बागी गुट का दावा है कि TMC के कई सांसद अलग गुट बनाकर NDA का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि पार्टी की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुष्मिता देव के इस्तीफे ने बंगाल की राजनीति में नए समीकरणों की संभावनाओं को जन्म दे दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......