'भाई को लगी गोली ', राहुल बोले- शिक्षा मंत्री को जाना होगा
राहुल गांधी ने छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


नई दिल्ली | NEET पेपर लीक को लेकर CJP का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रदर्शन में घायल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। पैलेट गन से घायल छात्र की तस्वीरें दिखाई राहुल ने PC में घायल छात्रों की तस्वीरें दिखाई। उन्होंने दावा किया कि एक छात्र को तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगी। राहुल ने कहा "इस छात्र की एक आंख नहीं खुल रही है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा। इन छात्रों की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन पर कार्रवाई की गई।" राहुल की 3 बड़ी मांगें राहुल ने कहा कि कांग्रेस और छात्रों की 3 प्रमुख मांगें हैं: 1. जिस वजह से पेपर लीक हुआ, उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया जाए। 2. छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। 3. PM नरेंद्र मोदी देश के हजारों छात्रों से माफी मांगें। धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना राहुल ने सीधे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरा। उन्होंने कहा "धर्मेंद्र प्रधान इस आपराधिक शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक हैं। शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। मेरे भाई को गोली लगी, हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इसकी वजह वही हैं। उन्हें जाना होगा।" राहुल ने मांग की कि घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए। छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जाएं। सरकार से बातचीत का क्या हुआ? शुक्रवार को CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह के बीच 50 मिनट की बातचीत हुई। CJP का दावा है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने शनिवार दोपहर तक समय मांगा है। संगठन ने साफ किया है कि मुख्य मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

'भाई को लगी गोली ', राहुल बोले- शिक्षा मंत्री को जाना होगा

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

'भाई को लगी गोली ', राहुल बोले- शिक्षा मंत्री को जाना होगा

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

'भाई को लगी गोली ', राहुल बोले- शिक्षा मंत्री को जाना होगा

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......