पंजाब में विधनसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार


नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार सुबह अश्विनी कुमार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है, साथ ही उन्होंने कहा कि वो पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

मनमोहन सरकार में कानून मंत्री थे अश्विनी कुमार
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में अश्विनी कुमार कानून मंत्री थे. गौरतलब है कि अश्विनी कुमार करीब 46 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं. अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने बयान दिया है कि उनके जाने से पार्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं हो सकता है. 

अश्विनी कुमार ने इस्तीफे में क्या लिखा?
अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी से अलग हो रहा हूं और आशा करता हूं कि ऐसे परिवर्तनकारी नेतृत्व से प्रेरित होकर जनता के लिए अतिसक्रियता से काम करता रहूंगा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई उदारवादी लोकतंत्र की उच्च प्रतिबद्धता की परिकल्पना आधारित हो.’


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें