Bank Holidays : शनिवार से लगातार तीन दिन बैंक बंद, ये यहां देखें पूरी लिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर


शनिवार 14 मई से तीन दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप भी बैंक के किसी काम से जा रहे है तो ये खबर अवश्य पढ़ लें. क्योंकि इस महीने बैंक कर्मियों की 11 छुट्टी होने वाली हैं. दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन सभी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है.

छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, देश के राज्यों में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा बैंक बंद रहने वाले हैं. उससे पहले रविवार का अवकाश है. रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार के भी चलते बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई ने मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है.

मई की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट 
1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी.
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती - कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश

मई में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की ल‍िस्‍ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें