MP Assembly Election : जबलपुर से आज चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा


भोपाल : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (सोमवार) को जबलपुर के मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी. इस दौरान प्रियंका इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी. प्रियंका गौरी घाट पर मां नर्मदा का पूजन, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फिर शहीद स्मारक पर जनसभा को संबोधित करेंगी.
कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव, 


इसके अलावा प्रियंका नारी सम्मान योजना के तहत पांच महिलाओं से आवेदन पत्र भरवाकर कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच गारंटी योजना की घोषणा भी करेंगी. प्रियंका गांधी जबलपुर की सभा में महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए हर महीने देने के लिए नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन लागू करने का ऐलान करेंगी. पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नाम और चेहरे के सहारे बड़ी घोषणा के साथ चुनाव की शुरुआत की थी.

ये है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम
सोमवार 12 जून को प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से वे ग्वारीघाट जाएंगी. यहां वे मां नर्मदा की पूजा और महाआरती करेंगी. पूजा के बाद वे विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी. उनकी सभा गोलबाजार शहीद स्मारक में होगी. इसी सभा में वे संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 2018 में राहुल गांधी के किए गए ऐलान को आगे बढ़ाएंगीं.

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, संसद सदस्य विवेक तन्खा, राजमणि पटेल और नकुल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, महापौर, प्रदेश के सह प्रभारी, जिला व जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...