दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, सीएम केजरीवाल गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्डतोड़ बढ़ा है.


नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर हैं. 1978 के बाद (45 साल) बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्डतोड़ बढ़ा है. यहां हालत ये हैं कि निचले इलाके बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं जबकि रिहाइशी इलाकों में भी पानी भर चुका है. सड़कें नदियों में तब्दील हैं. 

लगातार यमुना के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है. सीएम केजरीवाल ने यमुना के खतरे के निशान से ऊपर होने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में केजरीवाल ने राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का हवाला दिया है.

अपनी चिट्ठी में सीएम केजरीवाल ने लिखा कि आज (बुधवार) दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है. ये खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है. इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतम स्तर वर्ष 1978 में पहुंचा था जो कि 207.49 मीटर था. उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और काफी गंभीर स्थिति हो गई थी. 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है.



'रात में 207.72 मीटर पहुंच जाएगा यमुना का जलस्तर'
उन्होंने आगे लिखा कि सेंट्रल वॉटर कमीशन के अनुमान के मुताबिक आज रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा, जो कि बहुत चिंता की बात है. दिल्ली में पिछले 3 दिनों से बारिश नहीं हुई. दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाली पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है. मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े.

'दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा'
गृह मंत्री को लिखी गई चिट्ठी में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है. और कुछ हफ्तों में यहां जी20 शिखर वार्ता होने जा रही है. देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा. हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है.

दिल्ली में यहां भरा पानी
कश्मीरी गेट के मोंस्टी मार्केट, रिंग रोड, यमुना घाट, यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गलियों में घटनों तक पानी बह रहा है. कश्मीरी गेट में गौशाला में यमुना नदी का पानी घुस गया है. आईटीओ पर छठ घाट पानी में पूरी तरह डूब गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...