केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी भाजपा, इसलिए अब मंत्री राजकुमार आनंद के पीछे पड़ी : प्रियंका कक्कड़
प्रियंका कक्कड़


नई दिल्ली :  दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बुरी तरह से डरी हुई है। इसलिए सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अब मंत्री राजकुमार आनंद के पीछे पड़ गई है जबकि उन पर कोई भी केस नहीं है। दिल्ली सरकार, राजकुमार आनंद, ईडी, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, प्रियंका कक्कड़, मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि ईडी ने राजकुमार आनंद के घर 22 घंटे तक रेड की लेकिन एक चवन्नी नहीं मिली। इससे एक बार फिर स्पष्ट हो जाता है कि हमारे सभी मंत्री पाक-साफ हैं। किसी के पास अब तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। फिर भी ईडी उन पर गंभीर धाराएं लगा रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल, भाजपा विपक्ष की मुखर आवाज को दबाना चाहती है, जो भी उसके खिलाफ बोलेगा, उसके पीछे 'इलेक्शन डिपार्टमेंट (ईडी)' को लगा देती है। आम आदमी पार्टी भाजपा से कहना चाहती है कि वो हमारे पांच नहीं, 50 विधायकों-मंत्रियों के यहां रेड करा ले लेकिन एक चवन्नी नहीं मिलेगी, क्योंकि हमारी सरकार कट्टर ईमानदार है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा जनता का पैसा ऑपरेशन लोटस में खर्च करती है। जनता का पैसा अपने पूंजीपति दोस्तों का 25 लाख करोड़ माफ करने में खर्च करती है लेकिन भाजपा जनता का पैसा जनता पर उपयोग नहीं करती है। यह बेहद दुखद है कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है। भाजपा को सिर्फ मुख्यमंत्री से डर लगता है। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें