जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा आज का मौसम
फाइल फोटो


भारत मौसम विज्ञान विभाग  के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
वहीं, इसके साथ ही IMD के अनुसार आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और आंधी के साथ भारी बारिश  होने की संभावना भी है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में धुंध और कोहरा रहेगा और तापमान में भी कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें को यहां भी कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में बीते एक पखवाड़े से वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में नवंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिलने के कारण नवंबर में दिन के समय प्रदेश में सामान्य से कम ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

बिहार का मौसम

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण ठंड में वृद्धि होने के साथ अधिसंख्य भागों में धुंध व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में भी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। आज दिन में धूप के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। तापमान की बात करें तो राज्‍य का अधिकतम तापमान 65 फीसदी और न्‍यूनतम तापमान 42 फीसदी रहने की संभावना है। 

दूसरी ओर पंजाब में दिवाली के बाद भी प्रदूषण का दौर खत्‍म नहीं हो रहा है। बुधवार को जिले में पराली जलाने के 144 मामले सामने आए। इनमें से पराली जलाने के सबसे अधिक 63 मामले जगराओं में देखे गए। इसके बाद लुधियाना ईस्ट और पायल व रायकोट में ज्यादा पराली जलाई गई। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के साथ ही अब गहरे दबाव में बदल गया है। आज सुबह 5.30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अक्षांश 16.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 380 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। पारादीप (ओडिशा) से 380 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 670 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 18 नवंबर 2023 की सुबह 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

लो प्रेशर की वजह से ओडिशा में होगी बारिश

IMD वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि अगर हम मौसम प्रणाली, विशेष रूप से गुरुवार के लो प्रेशर प्रणाली को देखें तो यह लगभग उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित है... इसके प्रभाव से हल्की वर्षा की गतिविधि की उम्मीद कर रहे है। ओडिशा के मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...