टैग: #फैशन, #सबसे बड़ी रात, #मेट गाला 2024, #बस कुछ ही देर में, #शुरू,
6 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला का होने जा रहा है आगाज
फाइल फोटो


फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला 2024 बस कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। ये हर साल मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के रूप में मनाया जाता है। मेट गाला के रेड कारपेट पर दुनियाभर से बड़े-बड़े सितारे शामिल हो रहे। मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है। भारत समय के अनुसार 7 मई से दोपहर 3.30 बजे देख सकते हैं।

ऐसे में इस शो को लेकर लोगों के जहन में एक ही सवाल बार-बार आ रहा है कि आखिर क्या है मेट गाला। तो चलिए आज आपको बताते हैं मेट गाला है क्या और इसे भारत के समय अनुसार कब और कहा देखा जाएगा।

मेट गाला 2023 क्या है

मेट गाला  न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के लाभ के लिए एक चैरिटेबल फैशन शो है। जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है। हर साल इस रेड कारपेट पर दुनिया भर की सितारों का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिलता है।

कब शुरू हुआ था ये शो

इस कार्यक्रम की शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट सपर के रूप में शुरू हुई थी। आज यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय इवेंट्स में से एक बन चुका है, जिसपर हर किसी की निगाह टिकी रहती है। इसकी शुरुआत फैशन प्रचारक एलेनोर लैम्बर्ट ने की थी। इसकी शुरुआत कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे जुटाने से हुई थी।

कब और कितने बजे शुरू होगा इवेंट

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह इवेंट शाम को 5:30 बजे शुरू होता है और लगभग 8 बजे तक खत्म हो जाता है। इसमें शामिल होने के लिए हर गेस्ट को एक स्लॉट अलॉट किया जाता है।

बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस जो पहुंची थी मेट गाला

मेट गाला (Met Gala 2024) भले ही विदेशी इवेंट हो, लेकिन पिछले कुछ सालों से इसमें भारत अभिनेत्री की उपस्थिति बढ़ रही हैं। वॉग इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में पहली बार इंडिया से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने मेट गाला पर अपना डेब्यू किया था।
इस दौरान दीपिका ने टॉमी हिलफिगर के स्लीक स्लिप गाउन पहना था। इसके बाद के साल 2018 में डिजाइनर प्रबल गुरुंग का गाउन पहना था। साल 2019 में दीपिका ने Zac Posen द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।

प्रियंका चोपड़ा का डेब्यू

दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी साल 2017 में मेट गाला में अपनी शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने राल्फ लॉरेन ट्रेंच कोट ड्रेस पहनी थी। इसी दौरान वह निक जोनस के साथ भी नजर आई थी। वहीं साल 2018 में पीसी ने लाल रंग का गाउन पहना था, जिसमें एक सोने वाला हुड था। वहीं साल 2019 में निक और प्रियंका शादी के बाद पहली बार इस शो में शामिल हुए थे। दोनों के लुक की चर्चा काफी समय तक हुई थी। प्रियंका ने डियॉर द्वारा डिजाइन किया गया सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना था।

महंगा हुई  मेट गाला का टिकट 

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार 'मेट गाला 2024' के टिकट की कीमत 75,000 डॉलर यानी 60 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा इस नाइट की टेबल की कीमत 350,000 डॉलर यानी करीब 2.92 करोड़ रुपए है।


अधिक मनोरंजन की खबरें

कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय बच्चन और कियारा आडवानी थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ली स्टाइलिश एंट्री

कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय बच्चन और कियारा आडवानी थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने ली स्टाइलिश एंट्री..

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के पहले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। ... ...