हमारी टोपी पर अंगुली उठाने वाले अब खुद पहन रहे टोपी : अखिलेश यादव
आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा


आजमगढ़ :पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित किया। अतरौलिया से उन्होंने अपने जनसभा की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोला। गोपालपुर में कहा कि हमारी टोपी पर अंगुली उठाने वाले अब खुद टोपी पहन लिए हैं लेकिन उनकी टोपी का रंग अलग है। जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है। 

अतरौलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आजकल गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं, उनकी भाप निकालना है। भाजपा नेता जितने बड़े होते है उतना ही बड़ा झूठ बोलते हैं। इस बार इन्हें सबक सिखाना है। उन्होंने जनता से पूछा कि बाबाजी इस बार वापस जा रहे हैं न? भीड़ ने हां में जवाब दिया तो अखिलेश यादव मुस्कुरा उठे।

फूलपुर-पवई और अतरौलिया विधानसभा की संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल एक गाना चल रहा है कि यूपी में का बा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम परिवारवादी लोग हैं। तो एक बात हम परिवारवादी लोगों की इस बार जरूर मानना।

हम लोग जब अपने घरों को शाम को जाते हैं तो बच्चों के लिए कुछ लेकर जाते हैं। ऐसे में इस बार जब बाबाजी गोरखपुर जाना तो अपने गुल्लू के लिए बिस्कुट जरूर ले जाना यह हम लोगों की सलाह है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही साइकिल तेज रफ्तार से चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ में इस बार धुआंधार  वोट पड़ना चाहिए, जिससे धुआं उड़ाने वाले धुआं-धुआं हो जाएं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं। हम अपने सभी लोगों को कहने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अाखिरी दिन अपने लोगों से निवेदन करने आया हूं।

इस जिले ने हमेशा सपा का सम्मान बढ़ाया है। जितना लगाव यहां की जनता से है इतना कहीं से नहीं। हमने खुद आजमगढ़ को अपना घर माना है। अतरौलिया के बाद सपा मुखिया ने करमैनी में गोपालपुर व सगड़ी विधान सभा के संयुक्त जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस बार हम आजमगढ़ की दसों सीट जीत रहे है। आजमगढ़ इस बार इतिहास रचने जा रहा है। यह चुनाव सरकार बनाने का है। सत्ता में आते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे बड़ी-बड़ी मंडियां  बनाईं जाएंगी ताकि किसानों को उनके फसल का सही दाम दिलाया जा सके।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि  भाजपा सरकार ने किसानों को खाद, बीज नहीं उपलब्ध कराया। पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हुई। वहीं छुट्टा मवेशियों के आतंक का शिकार भी किसान ही हुआ। भाजपा के लोग यदि पांच साल में काम किए होते तो उनके विधायकों को उठक-बैठक और तेल मालिश नहीं करना पड़ता।

आजमगढ़ की जनता से उन्होंने वादा किया कि सरकार आई तो खेलों के विकास के लिए स्टेडियम, रनिंग ट्रैक आदि बनाया जाएगा। वहीं परशुरामपुर ब्लाक व महराजगंज तहसील बनाई जाएगी। बाढ़ की विभिषिका पर लगाम लगाने को महुला गढ़वल बांध फिर से बनाया जाएगा। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

भविष्य, लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा नहीं तो हम दोबारा बन जाएंगे गुलाम, इंडिया अलायंस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

भविष्य, लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा नहीं तो हम दोबारा बन जाएंगे गुलाम, इंडिया अलायंस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे..

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ......