लखनऊ : अखिलेश ने बूथ हारने वाले के हाथ में सौंपी सपा सदस्यता अभियान की कमान
अखिलेश यादव


लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह फैसला अभियान को गति देने के लिए प्रभारी बनाये जाने के बाद शनिवार को गलत साबित होता दिख रहा है। इसके पीछे 18 प्रभारियों में शामिल कई पार्टी नेताओं के बीते चार चुनावों में पैतृक बूथ हारने के क्रम से साफ हो रहा है।

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए 18 प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन नामों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो बीते चार चुनावों में अपने पैतृक बूथों से जनता के दिलों में न ही जगह बना सके और न बूथ ही जीत सके। ऐसे में अखिलेश के सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी बनाए जाने का निर्णय गलत साबित होता दिख रहा है।

बता दें कि, सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी 5 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। आज पार्टी अध्यक्ष ने अभियान को तेज करने के लिए 18 प्रभारियों के नाम फाइनल कर सूची जारी की है। इन नामों में नरेश उत्तम, स्वामी प्रसाद मौर्य, इन्द्रजीत सरोज, रामअचल राजभर, नरेन्द्र वर्मा, महबूब अली, दयाराम पाल, किरन पाल कश्यप, अरविन्द सिंह गोप, अरविन्द कुमार सिंह, संजय लाठर, शशांक यादव, मिठाई लाल भारतीय, रामआसरे विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिशचन्द्र व प्रो. बी. पांडेय शामिल हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सोनिया गांधी की रायबरेली की जनता से भावुक अपील, कहा-मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं...आपको कभी निराश नहीं करेगा

सोनिया गांधी की रायबरेली की जनता से भावुक अपील, कहा-मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं...आपको कभी निराश नहीं करेगा..

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया. इस ......