अम्बेडकरनगर : मुख्यमंत्री योगी ने 1212 करोड़ की 2339 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यासटैग:#CmYogiAdityanath, #PmModiGovernment, #NineYearsUnmatchedInHistoryOfIndia, #CentralGovernment, #YogiAdityanath, #PmModi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथअंबेडकरनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां एक हजार 212 करोड़ की दो हजार 339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पूरे देश की तस्वीर बदलने और देशवासियों के मन में विश्वास जगाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के लिए धन्यवाद। पिछले नौ वर्षों में पूरे देश की तस्वीर बदलने और देशवासियों के मन में विश्वास जगाने का कार्य हुआ है। भारत की आंतरिक, बाह्य सुरक्षा हो या इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण या गरीब कल्याण की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य, बहुत ईमानदारी से हुआ है।उन्होंने कहा कि आज यहां 1212 करोड़ की परियोजनाओं के लिए पूरे जनपद वासियों को बधाई। आज भारत बदल चुका है। दुनिया की राय बदल चुकी है। दुनिया संकट के समय भारत की ओर देखती है। प्रधानमंत्री संकटमोचक की भूमिका में होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुश्मन की मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब देने का मद्दा रखता है। आज से नौ वर्ष पहले नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद का बोलबाला था। आज इनका सफाया हो चुका है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर गरीब के घर शौचालय, जनधन अकाउंट, सबकुछ दिया गया। आज सरकारी योजना का पैसा बीच से कोई नहीं खा सकता। सीधा गरीब के खाते में जाता है। दलाल गायब हो गये। कांग्रेस के दौर में यही बीच का 85 पैसे खा जाते थे। आज कोई राहजनी लूटपाट नहीं कर सकता। बहन-बेटियों की इज्जत से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। सबका विकास सबका प्रयास को लेकर हम बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को बना रहे हैं। तुष्टिकरण किसी का नहीं, विकास सबका, इस भाव से हमारी सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
मजूमदार ने चौधरी को सीधे भाजपा में शामिल होने का दिया न्योता..बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीररंजन चौधरी के बारे पार्टी आलाकमान के कड़वे बोल पर राज्य की सियासत ......
मनोज पांडेय की विधायकी खत्म कराएगी सपा -अखिलेश यादव ..ऊंचाहार के समाजवादी पार्टी विधायक मनोज कुमार पांडेय के शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद ......
स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार गिरफ्तार ..स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी और मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को ......