यूपी में 2024 तक 5 लाख करोड़ का  काम होगा पूरा : नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी


लखनऊ : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 2024 तक पांच लाख करोड़ के काम हम उत्तर प्रदेश में समाप्त करेंगे। वहीं कुछ कामों का शुभारम्भ भी होगा।  नितिन गडकरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज परिस्थिति बदल रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश कहा जाता था। आज उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश के रोड अच्छे बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए वाटर, पावर, ट्रान्सपोर्ट व कम्युनिकेशन यह चार चीजें आवश्यक होती हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहा है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने सीतापुर रोड पर बने ओवरब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की। इससे सीतापुर में नैमिषारण्य जाना आसान होगा। सिधौली में भी फ्लाईओवर बनेगा। लखनऊ का रिंग रोड अक्टूबर तक शुरू हो जायेगा। कानपुर से लखनऊ पांच हजार करोड़ का ग्रीन एक्सप्रेस वे बना रहे हैं। इसका 25 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। 2025 तक यह बन जायेगा।

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा
नितिन गडकरी ने कहा कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा। जल्द इसका भूमि पूजन होगा। इसके अलावा वाराणसी से कोलकाता तक नया हाईवे बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। सुखी समृद्ध संपन्न भारत बनाना है। मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारी आयी है। नौ साल में हमें 50 लाख करोड़ रुपये का काम करने का सौभाग्य मिला। दिल्ली से देहरादून जाने के लिए नौ घंटे लगते थे, हमने कहा था कि दो घंटे लगेंगे। हरिद्वार डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे। पहले लोग विश्वास नहीं करते थे आज यह सब संभव हो रहा है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी

लखनऊ : हुंडई सर्विस में नाबालिग के साथ दरिंदगी, हाथ-पांव बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन, आंतें फटी..

आरोप है कि यहां काम करने वाले साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार ... ...