दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बुरी तरह से डरी हुई है।