वित्त मंत्री कार्यालय ने कहा- भारत की सकल घरेलू उत्पाद 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचीटैग:#India, #GDP, #RBI, #ShaktikantaDas, #GDP$3.75Trillion, #भारत, #जीडीपी, #आरबीआई, #शक्तिकांतदास, #जीडीपी3.75ट्रिलियनडॉलरFile Photoनई दिल्ली : भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वर्ष 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. यह वर्ष 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब थी. केंद्रीय वित्त मंत्री कार्यालय ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.ट्वीट के मुताबिक इस तरह भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में जाना जाता है.उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि वित्त वर्ष 2022-23 में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी देखने को मिली, जो पूर्व के सात फीसदी के अनुमान से ज्यादा मजबूत है. दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी देखने को मिल सकती है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......