सरयू में डुबकी के बाद अयोध्या में आज रामलला के दर्शन करेंगे कांग्रेस के 100 नेता

सरयू में डुबकी के बाद अयोध्या में आज रामलला के दर्शन करेंगे कांग्रेस के 100 नेता

देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर यूपी कांग्रेस के नेता आज अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे. इसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे.

यूपी जोड़ो यात्रा के संबंध में सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेससवार्ता

यूपी जोड़ो यात्रा के संबंध में सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेससवार्ता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में आयोजित की जा रही यूपी जोड़ो यात्रा के संबंध में सहारनपुर कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.

आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में हैं ये अंतर

आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में हैं ये अंतर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने से आइएनडीआइए में घमासान तय है। अजय राय ने मऊ जिला चिकित्सालय परिसर घोसी के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत में कांग्रेस का बड़ा योगदान बताया तो उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोसी में अपना प्रत्याशी न उतारकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का प्रचार किया और जिताया। इसके विपरीत अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में हमारा साथ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यदि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में साथ देती तो वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की कोई अस्तित्व नहीं है। बागेश्वर में उनको 2200 वोट मिले, हमारा प्रत्याशी वहां 1600 वोट से हारा। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि कांग्रेस बड़ा मन करे। हमने बड़ा मन करते हुए घोसी में उनका सहयोग किया। हमने गठबंधन का धर्म निभाते हुए आइएनडीआइए प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत दिलाई। कांग्रेस तो सबको साथ लेकर चल रही है। अब समाजवादी पार्टी सोचे कि उन्हें हमारे साथ रहना है या क्या करना है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को अजय राय ने कहा कि हमारा मन बड़ा है। हम बड़े मन से तैयार हैं, अब ये उनकी सोच हैं कि वो हमारे साथ कैसे आएंगे। ये वही जानें। उन्होंने कहा कि आज जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन की तरफ निहार रही है।

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव! लखनऊ पहुंचने पर यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने किया ऐलान

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव! लखनऊ पहुंचने पर यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने किया ऐलान

त्तर प्रदेश के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी सीट लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अजय राय ने बड़ा ऐलान किया है. पद संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी एक बार फिर 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी सीट से लड़ेंगे.