तापमान शुष्क होने के साथ ही पारा बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। सब्जियों की खेती करने वाले भी परेशान हैं, क्योंकि गर्मी ज्यादा बढ़ने के कारण खेत में नमी की कमी हो जा रही है। स्थिति यह रही कि प्रदेश के कई जगहों का अधिकतम तापमान 44 के आसपास रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी का 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।