सरकार ने दी बढ़ी राहत, पेट्रोल पर नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी, डीजल पर भी राहतटैग:#PetrolDiesel, #PetrolDieselPrice, #PetrolDieselExciseDuty, #PetrolDieselCheaper, #एक्साइजड्यूटीFile Photoनई दिल्ली : सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है. सरकार की तरफ से पेट्रोलियम प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्रालय ने 30 जून को दिए गए आदेश में संशोधन करते हुए पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में राहत दी है. वित्त मंत्रालय से बताया गया कि अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 10 रुपये हुईआपको बता दें पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये थी लेकिन इसे खत्म करने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 12 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दी गई है. वित्त मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर भी एक्साइज ड्यूटी को 6 रुपये से घटाकर 4 रुपये कर दिया है. क्रूड ऑयल पर एक्साइज ड्यूटी को 23,250 रुपये प्रति किलो से घटाकर 17000 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है.1 रुपये की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी खत्मफाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली 1 रुपये की एडिशनल एक्साइज ड्यूटी भी अब नहीं लगेगी. स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) से पेट्रोल और डीजल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Petrol Diesel CNG LPG Price Today: 12 अगस्त को जारी हुए ईंधन के ताजा दाम, जानिए दिल्ली-एनसीआर से लेकर आपके शहर का हाल..तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने बुधवार सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी के ......
RBI ला रहा है वॉटरप्रूफ और न फटने वाले 'प्लास्टिक नोट', ₹10 और ₹20 के 100 करोड़ नोटों का होगा ट्रायल..जल्द ही आपकी जेब में ऐसे करेंसी नोट होंगे जो पानी में भीगने पर गलेंगे नहीं और ......
महंगे गोल्ड के बीच सरकार का बड़ा दांव, 81 दिनों में सोने-चांदी के टैक्स से की रिकॉर्ड कमाई..सोने और चांदी पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) बढ़ाने का फैसला सरकार के खजाने के लिए बेहद ......