कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, पेट्रोल-डीजल कीमतें स्थिर टैग:#PetrolDieselPrice, #PetrolDieselPriceToday, #PetrolDieselPriceUpdates, #Petrol, #DieselFile Photoनई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों उछाल जारी है. तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस के क्रूड प्रोडक्शन में नवंबर से कटौती की घोषणा के बाद कच्चा तेल का भाव 98 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. जिसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें – दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर– पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटरऐसे चेक करें दूसरे शहरों के रेटरोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम जानने के लिए तेल कंपनियां SMS के जरिये कीमत चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर सेंड करना होगा. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) ग्राहकों को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Bajaj Avenger Street 220 चुपके से लॉन्च, पल्सर 220F वाला दमदार इंजन..बजाज ऑटो की वेबसाइट पर आपको Avenger Street 220 लिस्टेड मिल जाएगी. इस बाइक को कंपनी ने ......
घरों-तिजोरियों में कैद 3.8 ट्रिलियन डॉलर का सोना, सरकार का रीसाइक्लिंग से आयात बिल घटाने का मास्टरप्लान..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जनता से सालभर सोना नहीं खरीदने की अपील करके सभी को ......
महंगाई का तगड़ा झटका, जनवरी से जून तक 7 बार बढ़े दाम, 1580 से 3113 रुपये हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर ..हर महीने कीमत बढ़ने से होटल, रेस्तरां और ढाबा कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सिर्फ ......