पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर , कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उतार चढाव का दौर जारी है.  ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब के आसपास ट्रेंड कर रहा है. बावजूद इसके सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 92.76 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.81 डॉलर यानी 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 81.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.79 डॉलर यानी 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है. हालांकि, देश में पिछले 217 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर , कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब

दिल्ली में CNG 3.89 रुपये महंगी: वेस्ट एशिया संकट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उछली LNG की कीमतें, नई दरें लागू..

​IGL द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जुलाई 2026 से वेस्ट एशिया में गहराते सैन्य और राजनीतिक ......