Bank Strike : 30 व 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल स्थगित टैग:#UFBU, #NationwideStrike, #AIBEAsalaryHike, #SBI, #यूएफबीयू, #देशव्यापीहड़ताल, #एआईबीईएवेतनवृद्धि, #एसबीआईबैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित नई दिल्ली : बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में शुक्रवार देर रात हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है।अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यह हड़ताल टाल दिया गया है। यूएफबीयू देश के अधिकांश बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया बैठक में बैंक कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।एआईबीईए के अखिल भारतीय महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैक कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिनों 30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया है। वेंकटचलम ने बताया कि मुंबई में हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों- पांच दिवसीय कार्य दिवस, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
"हम कॉम्पिटिशन से डरते नहीं, स्वागत करते हैं" — एलन मस्क की स्टारलिंक को जियो की खुली चुनौती..रिलायंस ने साफ किया है कि वह बाजार में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है, लेकिन इस बात ......
सरकार का बड़ा एक्शन: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट टैक्स में फेरबदल, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?..केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय ......
बैटरी और कैमरे का नया बादशाह: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ धमाकेदार एंट्री लेने आया OnePlus 16 5G!..ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए वनप्लस (OnePlus) ने अपना अब तक का सबसे ......