एयर इंडिया एक हजार से ज्यादा पायलटों की करेगा भर्ती, प्रशिक्षु पायलटों को भी मौका, विज्ञापन जारी टैग:#TataGroup, #AirlineCompany, #AirIndia, #AppointmentOfMoreThanOneThousandPilots, #टाटासमूह, #एयरलाइनकंपनी, #एयरइंडियाएयरलाइन कंपनी एयर इंडियानई दिल्ली : टाटा समूह की अगुवाई वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया जल्द ही एक हजार से ज्यादा पायलटों की नियुक्ति करने जा रहा है. अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एयर इंडिया वरिष्ठ पायलटों के अलावा कई प्रशिक्षु पायलट की भी नियुक्ति करने की तैयारी में है.बता दें कि एयर इंडिया की ओर से गुरुवार को एक विज्ञापन जारी किया है, जिसके मुताबिक एयरलाइन कंपनी अब एक हजार से अधिक पायलटों की भर्ती करने जा रही है. कंपनी ने बताया कि एयर इंडिया के बेड़े में 500 से अधिक विमान शामिल हो रहे हैं. एयर इंडिया ने इसी वर्ष बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है. इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं.उल्लेखनीय है कि टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. कंपनी के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं. एयर इंडिया एयरलाइन ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नया वेतन ढांचा पेश किया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: दिल्ली में ₹102 के पार, भोपाल-पटना और जयपुर में कीमतें 110 के पार..एनसीआर (NCR) का हाल दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का रेट ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति ......
दिल्ली में CNG 3.89 रुपये महंगी: वेस्ट एशिया संकट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उछली LNG की कीमतें, नई दरें लागू..IGL द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जुलाई 2026 से वेस्ट एशिया में गहराते सैन्य और राजनीतिक ......
Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानें आज का 24K और 22K का नया भाव..भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा बाजार (MCX) दोनों में आज 25 अगस्त को सोने और चांदी की ......