Petrol Diesel Price Today : पटना और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, यहां कीमतें स्थिर
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर के करीब  टिकी हुई है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 79.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है. वहीं WTI का रेट 75.27 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल ताजा कीमतें जारी कर दिया है, जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बदल गई हैं. कई शहरों में आज दोंनो ईंधनों के दाम में इजाफा हुआ है.

आज नई कीमतें जारी होने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती के बाद 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह पटना में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 94.36 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है. गुरुग्राम में भी पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 38 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ क्रमशः 97.11 रुपये प्रति लीटर और  89.97 रुपये लीटर  हो गया है. इसके अलावा नोएडा-गाजियाबाद जैसे शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं.

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 97.11 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel Price Today : पटना और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, यहां कीमतें स्थिर

सरकार का बड़ा एक्शन: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट टैक्स में फेरबदल, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?..

केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय ......