Petrol Diesel PriceToday : असम में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चुनावी राज्यों में मामूली उतार-चढाव
File Photo


नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को इसकी कीमतों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. जिसके बाद रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.  हालांकि, कुछ राज्यों और शहरों में मामूली रूप से दोनों ईंधनों के दामों में मामूली उठापटक देखने को मिल रहा है.

देश में आज नई कीमतों में बदलाव के बाद असम में पेट्रोल के दाम 0.34 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि डीजल 0.33 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. 


4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

देश के बड़े राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
– उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.38 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर
– महाराष्ट्र में पेट्रोल 106.96 रुपये और डीजल 93.46 रुपये प्रति लीटर
– पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 106.82 रुपये और डीजल 93.49 रुपये प्रति लीटर
– तमिलनाडु में पेट्रोल 103.45 रुपये और डीजल 95.08 रुपये प्रति लीटर

गौरतलब है रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल का रेट इतना अधिक है.

बता दें कि एक SMS के जरिये आप पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें

Petrol Diesel PriceToday : असम में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चुनावी राज्यों में मामूली उतार-चढाव

सरकार का बड़ा एक्शन: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट टैक्स में फेरबदल, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?..

केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। अंतरराष्ट्रीय ......