नई दिल्ली : आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना औंधे मुंह गिरा। 24 कैरेट सोना 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। 22 कैरेट 3,950 रुपये और 18 कैरेट 3,230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरा। 18 कैरेट सोना अब करीब 1.11 लाख रुपये के आसपास है। कच्चे तेल के दाम में कमी, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से निवेशकों का रुझान बदला।
शहरों में क्या है रेट: चेन्नई सबसे महंगा, दिल्ली-मुंबई एक समान
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये, 22 कैरेट 1,36,600 रुपये और 18 कैरेट 1,11,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर में 24 कैरेट 1,48,860 रुपये, 22 कैरेट 1,36,450 रुपये, 18 कैरेट 1,11,640 रुपये पर है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा है।
चांदी भी लुढ़की: 10,000 रुपये की गिरावट, 2.50 लाख किलो
सोने के साथ चांदी भी धड़ाम हुई। एक किलो चांदी 10,000 रुपये गिरकर 2,50,000 रुपये पर आ गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी 2,50,000 रुपये किलो है। चेन्नई में सबसे महंगी 2,60,000 रुपये किलो बिक रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक औद्योगिक मांग घटने से चांदी पर दबाव है। बाजार में अस्थिरता है और निवेशक सतर्क हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)