चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत आज यानी 17 नवंबर के दिन नहाय खाय से हो रही है। साथ ही इसका समापन 19 नवंबर को छठ पूजा के दिन संध्या अर्घ्य देकर किया जाएगा। आज हम आपको छठ पर्व के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
बरसेगी सूर्यदेव की कृपा
छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य देव का ध्यान करते हुए उन्हें अर्घ्य दें। साथ ही कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस दिन चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर खाना बहुत-ही शुभ माना गया है। इन कार्यों को करने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा बरसती है।
कुंडली में मजबूत होगी सूर्य
छठ के दौरान गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा आप जब भी पूजा करें उसमें गुग्गल धूप का इस्तेमाल जरूर करें। इससे भी साधक को लाभ प्राप्त होता है।
संतान का दुख होगा दूर
छठ पूजा के दिन तांबे का सिक्का बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से संतान के जीवन में आ रहे दुख-संताप दूर होते हैं। इसके साथ आप एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान कर सकते हैं। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।