<
मंगलवार 21 जुलाई का राशिफल : इन राशियों शुभ रहेगा आज का दिन
राशिफल


आषाढ़ शुक्ल अष्टमी और चित्रा नक्षत्र के साथ मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए मान-सम्मान, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ रहा है। कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर और सिद्ध योग के कारण करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज के दिन के लिए जरूरी टिप्स। मेष राशि ♈ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल दिखेगा। बड़े आर्थिक फैसले लाभ देंगे। साझेदारी में काम अच्छा रहेगा। घर में शुभ कार्यक्रम की तैयारियां होंगी। जल्दबाजी से बचें। वृषभ राशि ♉ जिम्मेदारियों के साथ खुशियां भी आएंगी। परिवार के साथ समय सुकून देगा। पुराना तनाव खत्म हो सकता है। मित्रों की मदद करेंगे। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। लापरवाही न बरतें। मिथुन राशि ♊ बड़ों का मार्गदर्शन काम आएगा। कोई बड़ा फैसला धैर्य से लें। संतान पर ज्यादा दबाव न डालें। जरूरतमंद की मदद करें। व्यापार में नई योजना शुरू हो सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। कर्क राशि ♋ आय-खर्च का बैलेंस रखें। रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा जाएगा। संतान से मतभेद हो तो शांति से सुलझाएं। सिंह राशि ♌ सतर्क रहें। सब पर आंख बंद करके भरोसा न करें। काम टालें नहीं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। परिवार से मानसिक शांति मिलेगी। नई शुरुआत के योग हैं। कन्या राशि ♍ मेहनत और धैर्य से सफलता मिलेगी। काम का दबाव रहेगा लेकिन रिजल्ट अच्छा होगा। लव लाइफ में मिठास। पैसे के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। तुला राशि ♎ शांति से दिन बिताएं। विवादों से दूर रहें। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। घर की परेशानी बातचीत से सुलझेगी। किसी को उधार न दें। प्रॉपर्टी में थोड़ी टेंशन, व्यापार में लाभ। वृश्चिक राशि ♏ व्यापार के लिए बढ़िया दिन। पुराने निवेश से फायदा। धार्मिक काम में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। माता-पिता का सम्मान करें। सरकारी काम में कागज संभालकर रखें। धनु राशि ♐ हर कदम सोचकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। बैंक लोन मिल सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। घर में नए मेहमान से खुशी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मकर राशि ♑ साझेदारी में लाभ। सरकारी नौकरी वालों की तारीफ होगी। मनपसंद खाना मिलेगा। ससुराल से रिश्ते मजबूत होंगे। अजनबी को बिजनेस की जानकारी न दें। कुंभ राशि ♒ सेहत का ध्यान रखें। काम धैर्य से करें। लाइफस्टाइल सुधरेगा। पुरानी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। किसी की बात बुरी लगे तो इग्नोर करें। सीनियर्स आपके सुझाव मानेंगे। रुका धन मिलेगा। मीन राशि ♓ पैसे के मामले में सावधान रहें। बड़ा निवेश अभी टालें। शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह लें। अजनबी की बातों में न आएं। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। धैर्य से काम लें। आज का उपाय: सिद्ध योग में भगवान शिव को जल और सफेद फूल अर्पित करें।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक धर्म कर्म की खबरें