आज अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं अनुपम खेर, किरण खेर ने पति को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
फाइल फ़ोटो


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी किरण खेर ने प्यार भरा पोस्ट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

किरण खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर पति अनुपम खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, प्यारे, पति, दोस्त अनुपम खेर सपोर्ट और मेरे प्यार को बर्थडे की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रखे। वहीं, उनके बेटे और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी हैं।

साझा किया न्यू विज़न-

इससे पहले अभिनेता ने अपना न्यू विज़न और अपनी बॉलीवुड यात्रा को भी साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मुझे बर्थडे मुबारक हो। आज जब मैं अपना 67वां वर्ष शुरू कर रहा हूं, मैं अपने लिए एक नया विजन पेश करने के लिए प्रेरित और उत्साहित हूं। ये तस्वीरें पिछले कुछ सालों में मेरे द्वारा की गई धीमी प्रगाति का एक उदाहरण हैं।
उन्होंने आगे लिखा, 37 साल पहले आप एक युवा अभिनेता से मिले, जिसने सबसे अपरंपरागत तरीके से आपनी यात्रा को शुरू किया और एक 65 साल के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। अपने पूरे करियर में मैंने एक कलाकार के रूप में हर एक रास्ते को खोजने की कोशिश की है। लेकिन एक सपना है जो मेरे अंदर हमेशा से था। लेकिन उसे हकीकत बनाने के लिए कभी कुछ नहीं किया। मेरे सपना था कि मैं अपनी फिटनेस को काफी गंभीरता से लूं और अपने आप को सबसे अच्छे वर्जन के रूप में देखूं और महसूस करूं।

कश्मीर फाइल्स में आएंगे नजर-

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म कश्मीर फाइल्स में नजर आने वाले हैं।  कश्मीरी पंड़ितों की हत्या और आत्याचार पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जोकि फिलॉसफी के एक रिटायर्ड प्रोफेसर होते हैं। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता सूरज बड़जात्या की ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं

अधिक मनोरंजन की खबरें