सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में कर सकती हैं डेब्यूटैग:#बॉलीवुड, #सचिनतेंदुलकर, #सारातेंदुलकर, #बॉलीवुडमेंएंट्री, #Bollywood, #SachinTendulkar, #SaraTendulkar, #EntryinBollywoodसारा तेंदुलकर (File Photo)सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चा जोरों पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है. सारा को एक्टिंग में काफी रुचि है और वह इसके गुर भी सीख रही हैं. सारा ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना चाहती हैं.बता दें कि सारा पेशे से प्रोफेशनल मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सारा कब और किस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. कुछ समय पहले भी सारा की बॉलीवुड डेब्यू करने की खबरें सामने आईं थी. कहा जा रहा था कि सारा अभिनेता शाहिद कपूर के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन बाद में उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने इन ख़बरों को ख़ारिज कर दिया था. वहीं अब एक बार फिर से सारा की बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें जोरों शोरो से चलने लगे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि लाइमलाइट से दूर रहने वाली सारा जब अभिनय जगत में कदम रखेंगी तो अपनी एक्टिंग स्किल लोगों को अचंभे में डाल सकती हैं. हालांकि,यह तो वक्त ही बताएगा कि इस खबर में कितना सच है और कितना झूठ.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोमी अली का खुलासा, नौकर-गार्ड ने किया यौन शोषण, मां ने कहा 'किसी को मत बताना'..सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने बचपन का दर्दनाक अनुभव साझा किया है। ......
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं श्वेता तिवारी, CJP के इरादों पर उठाए सवाल..सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जंतर मंतर पर अनशन 19वें दिन भी जारी है। उनकी बिगड़ती सेहत ......
Angoori Bhabhi का खुलासा, ब्लर वीडियो भेजकर बोले 'ये आपका MMS', मां को सुनने पड़े थे ताने..टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में अपने फेक MMS वाले ......