परिणीति चोपड़ा का बर्थडे कल, अभिनेत्री बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में है ट्रिपल ऑनर्स
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा


बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का 22 अक्टूबर को जन्मदिन है. परिणीति का जन्म 1988 को अम्बाला के एक पंजाबी परिवार में जन्म हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा व्यवसायी हैं। परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में अभिनय करेंगी। परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस ऐंड मैरी से पूरी की, इसके बाद 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं।

परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं। यहां उन्होंने यशराज फिल्म बतौर पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट ज्वाइन किया था। वहां दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। हालांकि उनकी कजन प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं ,लेकिन उन्होंने कभी उनके नाम का सहारा नहीं लिया।

परिणीति ने साल 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। परिणीति इस फिल्म में सहायक अभिनेत्री की भूमिका में थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड भी मिला। इसके बाद वह 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में बतौर अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद परिणीति ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदू, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी, केसरी आदि शामिल हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें